सहारनपुर में हुए नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने अपना लोहा तो मनवाया, लेकिन सेमीफाइनल में पंजाब से हार गई। चार से 9 जनवरी तक चले नेशनल टूर्नामेंट में विभिन्न जगहों से आई 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पंजाब को दिया 130 रन का लक्ष्य
उत्तराखंड की टीम ने मुरादाबाद और लखनऊ की टीम को पटखनी देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए उत्तराखंड की टीम ने 130 रन का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा।
उत्तराखंड ब्वॉयज के कप्तान नितिन ने बताया कि पंजाब की टीम ने तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया।