फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड कपः एयरफोर्स ने भरी उड़ान, एयर इंडिया फुस्स

Sat, 07 Jun 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच अब्दुल्ला इकबाल की किफायती गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर एमसीए मुंबई ने 32वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। रेंजर्स ग्राउंड में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने 2 विकेट से इंडियन एयरफोर्स को शिकस्त दी।
विज्ञापन


मुंबई ने टॉस जीता और एयरफोर्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। गौरव कोचर (30) और देवेंद्र (45) ने पहले विकेट के लिए 46 रन साझेदारी की। मगर 10 रन के अंतराल में दो विकेट गिरने से एयरफोर्स का रन रेट गिर गया।

तीसरे विकेट के लिए देवेंद्र ने रजत पालीवाल (69) के साथ 52 रन जोड़े और टीम को 18.3 ओवर में 108 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर दो विकेट गिरने से एयरफोर्स की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही टीम 45 ओवर में 277 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

अब्दुल्ला ने 5 विकेट लिए

मध्यक्रम में एसआर स्वेन ने, मुमताज कादिर और अभिषेक ने रन जुटाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई के अब्दुल्ला ने 5 विकेट लिए।

जवाब में मुंबई को 15 रन पर पहला झटका लगा। 85 रन पर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। चौथे विकेट के लिए अखिल और निखिल ने 85 रन जोड़ स्कोर 170 रन तक पहुंचाया।

अखिल के 85 रन के निजी स्कोर पर आउट होने से टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम ने 267 पर 8 विकेट गंवा दिए। अंतिम दो ओवरों में मनीष राव ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

यूनीडो ने रोकी एयर इंडिया की उड़ान

उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में यूनीडो इंफ्रास्ट्रक्चर ने एयर इंडिया की उड़ान रोककर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूनीडो ने एयर इंडिया को 5 विकेट से शिकस्त दी।

सुबह बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर एयर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रोहित प्रकाश और प्रदीप मलिक की सलामी जोड़ी ने 4.4 ओवर में 41 रन जोड़े। रोहित 22 रन बनाकर आउट हुए। प्रदीप मलिक ने हितेन दलाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को 120 तक पहुंचाया।

हितेन 36 रन बनाकर सुनील का शिकार बने। मध्यक्रम में दीपक जून ने प्रदीप का साथ दिया और 45 रन जोड़े। सुनील ने प्रदीप को 69 रन पर पवेलियन लौटा दिया।
विज्ञापन

नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे

दीपक जून ने आरआर परीदा के साथ स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गिरने से एयर इंडिया ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 275 रन बनाए।

दीपक जून ने 33, आरआर परीदा ने 55 रन बनाए। 16 रन अतिरिक्त बने। यूनीडो के अरुण छापरन ने 4, सुनील डागर ने 2 विकेट लिए।

जवाब में यूनीडो के 41 रन पर दो विकेट गिर गए। मध्यक्रम में आए अजमेर सिंह ने प्रमोद चंदीला के साथ टीम को संभाला और 96 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर प्रमोद भी 35 रन बनाकर चलते बने। 141 रन पर 50 रन बना चुके अजमेर सिंह के रूप में चौथा विकेट गिरा।

रोहित शर्मा और चंद्रपाल सैनी ने पांचवें विकेट के लिए 114 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया और आखिर में पांच विकेट खोकर टीम ने 39वें ओवर में जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने 82 रन बनाए। चंद्रपाल 61 और अरुण 16 रन पर नाबाद लौटे। एयर इंडिया के कुर्बान अली और पवन नेगी ने 2-2 विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें