फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड

Wed, 19 Nov 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
60वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार खेल का सफर जारी रखते हुए मेजबान उत्तराखंड ने बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में उत्तराखंड का सफर बुधवार को समाप्त हो गया। वहीं हरियाणा दोनों वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। आंध्र प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने भी बालक वर्ग के अंतिम-8 में जगह बनाई।

आईपीएसपी को हराया
पवेलियन ग्राउंड में बुधवार को उत्तराखंड ने आईपीएससी को 25-22, 25-22 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। वहीं हरियाणा ने मणिपुर को 25-14, 25-10, आंध्र प्रदेश ने कर्नाटक को 25-11, 30-28, उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 2-0 , दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 25-8, 25-12 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
विज्ञापन


लीग मैचों में मध्य प्रदेश ने लक्ष्यदीप को 25-22, 25-22, झारखंड ने मध्य प्रदेश को 19-25, 25-20, 25-22, केरल ने राजस्थान को 19-25, 25-17, 27-25, ओडिसा ने हिमाचल को 25-17, 25-10, राजस्थान ने महाराष्ट्र को 20-25, 25-14, 25-23, बिहार ने लक्ष्यदीप को 25-6, 25-14, महाराष्ट्र ने नवोदय विद्यालय संगठन को 25-17, 25-18, ओडिसा ने सीबीएसई को 25-12, 25-9 से हराया।

बालिका वर्ग में हरियाणा को एंट्री
बालिका वर्ग में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 25-15, 25-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लीग मैचों में केरल ने बिहार को 25-4, 25-8, महाराष्ट्र ने पंजाब को 25-18, 30-28, दिल्ली ने तेलंगाना को 25-17, 25-17, आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 25-13, 25-18, बिहार ने चंडीगढ़ को 25-16, 22-25, 25-6, गुजराज ने यूपी को 25-11, 26-28, 25-19, पंजाब ने उत्तराखंड को 25-10, 25-8, कर्नाटक ने हिमाचल को 25-22, 17-25, 25-19, मध्य प्रदेश ने झारखंड को 25-23, 25-21, केरल ने चंडीगढ़ को 25-4, 25-6, विद्या भारती ने नवोदय विद्यालय संगठन को 21-25, 25-21, 25-20, पंजाब ने सीबीएसई को 25-2, 25-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें