फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में छाया यूपी, चारों खिताब किए नाम

Wed, 24 Sep 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने अंडर-19 के चारों खिताब अपने नाम किए। समापन पर मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मंगलवार को भल्ला कालेज के पास बैडमिंटन कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। मेंस टीम में उत्तर प्रदेश प्रथम और उत्तराखंड द्वितीय स्थान हासिल करने में कामयाब रहा।

गर्ल्स टीम में में भी उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान बरकरार रखा तो दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल रहा। जूनियर ब्वॉय टीम में उत्तर प्रदेश प्रथम और उत्तराखंड विजेता बने तो उत्तराखंड को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जूनियर गर्ल्स टीम में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा। दूसरा स्थान वेस्ट बंगाल के नाम रहा।
विज्ञापन


जूनियर बवॉय सिंगल टीम में उत्तराखंड के बोधित जोशी ने उत्तर प्रदेश के अर्शलन नकवी को शिकस्त दी। बॉय डबल्स में कपिल चौधरी और चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बोधित जोशी और हिमांशु तिवारी को परास्त किया। हिमांशु तिवारी को हरा अंसल यादव विजेता बने।
विज्ञापन

गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों में यूपी रहा अव्वल

जूनियर गर्ल्स में उत्तर प्रदेश की रिया मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल की ईशा घोष को शिकस्त दी। गर्ल्स डबल्स में रिया मुखर्जी और आकांक्षा बालियान ने ईशा घोष और मंदीपा डे को हराया। मेंस टीम में उत्तर प्रदेश के अंसल यादव ने उत्तराखंड के बोधित जोशी को हरा जीत दर्ज की।

आयुष मौर्या और रोहित रतूड़ी को हरा अर्शलन नकवी और शिवम शर्मा विजेता रहे। गर्ल्स सिंगल में पश्चिम बंगाल के शेषाद्री सांयाल को सारा नकवी ने शिकस्त दी। गर्ल्स डबल्स में पश्चिम बंगाल की शेषाद्री सांयाल और रुपसा घोष ने उत्तर प्रदेश की रिया मुखर्जी और सारा नकवी को हरा जीत हासिल की।

मुख्य अतिथि कैबिनेट खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने फाइनल मुकाबले के विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया। एसोसिएशन उपाध्यक्ष डीआईजी संजय गुंज्याल, कार्यकारी सचिव आशुतोष शर्मा बीएआई सेक्रेटरी केएन जायसवाल, निशांत सिन्हा, राजीव मेहता, अमित गर्ग, फोरेस पॉलीमर्स एमडी विकास गर्ग, नरेंद्र चुघ ज्ञानेश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अजय भूषण नानकानी, विवेक मिश्रा, भारत भूषण शर्मा, हिमांशु चोपड़ा, राजन सेठ आदि का सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें