एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में सॉपिंस स्कूल और सेंट बेपटिस्ट स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की।
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले एलाआईसी ग्राउंड-26 में खेले जा रहे हैं। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में सॉपिंस स्कूल की टीम ने सेंट सोल्जर की टीम को 9 विकेट से हराया।
बीस-बीस ओवर के टूर्नामेंट में टॉस जीतकर सॉपिंस स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सेंट सोल्जर की टीम 19.2 ओवर में कुल 68 के स्कोर पर सिमट गई।
गगन वर्मा ने सबसे अधिक 15 रन बनाए। गेंदबाजी में वरुण ने 4 विकेट लिए, वहीं हार्दिक ने 2 विकेट चटकाए। उधर, टारगेट का पीछा करने उतरी सॉपिंस स्कूल की टीम ने 15.5 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्वपनिल ने 58 रन बनाए।
वहीं दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में बेपटिस्ट स्कूल की टीम ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में टॉस जीतकर बेपटिस्ट स्कूल पंचकूला की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सेंट सोल्जर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 47 रन बनाए। रविकांत ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। गेंदबाजी में त्रितिक ने 4 और हर्ष ने 2 विकेट चटकाए।
उधर, रनों का पीछा करने उतरी बेपटिस्ट की टीम ने 19.2 ओवर में 8 विकेट पर 50 रन बनकार मैच को जीत लिया। दीपांशु ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला से रिवकांत ने 2 विकेट चटकाए।