फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: डीएवी-8 और सेंट सोल्जर जीते

Thu, 02 Jan 2014 07:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में डीएवी-8 और सेंट सोल्जर की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले एलाआईसी ग्राउंड 26 में खेले जा रहे हैं। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में सेंट सोल्जर स्कूल-28 की टीम ने गवर्नमेंट स्कूल-40 की टीम को 8 विकेट से हरा दिया।

बीस-बीस ओवर के टूर्नामेंट में टॉस जीतकर गवर्नमेंट स्कूल-40 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 80 रन बना सकी।

बल्लेबाज निखिल ने 26 और अभिषेक ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में रविदंर पाल और हर्षिल ने दो-दो विकेट चटकाए। उधर रनों का पीछा करने उतरी सेंट सोल्जर स्कूल की टीम ने 13.2 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


टीम से गगन वर्मा ने 30 रन और लवली ने 30 रन बनाए। वहीं दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में डीएवी 8 ने खालसा स्कूल 26 की टीम को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला खालसा स्कूल की टीम के  लिए गलत साबित हुआ। टीम के बल्लेबाज अधिक देर तक टिक नही पाए और टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर कुल 61 का स्कोर ही बना पाई।
विज्ञापन


जतिन सबसे अधिक 21 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में विकास ने 4 और मनदीप ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 7.3 ओवर में 62 रन बनाकर मैच को जीत लिया। हरदीप ने 29 और कुणाल ने 17 रनों की नाबाद पारियां खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें