फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबालः डीएवी, कसिगा अपने-अपने पूल में अव्वल

Mon, 08 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग और जिला बास्केटबाल संघ के समन्वय से आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आज केवी आईटीबीपी, कसिगा स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। डीएवी और कसिगा स्कूल अपने-अपने ग्रुप में अव्वल रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पहला मैच केवी आईटीबीपी एवं एसजीआरआर रेसकोर्स के बीच खेला गया। इसमें केवी आईटीबीपी एसजीआरआर को 22-11 के अंतर से हराया। केवी आईटीबीपी की ओर से ऋतिक ने सबसे ज्यादा नौ बॉस्केट किए, जबकि एसजीआरआर रेसकोर्स के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा छह बॉस्केट किए।

कसिगा ने एफआरआई को हराया
दूसरा मैच केवी एफआरआई और कसिगा स्कूल के बीच खेला गया। कसिगा स्कूल ने 33-18 से केवि एफआरआई को हराया। कसिगा स्कूल के आदित्य ने 14 और केवि एफआरआई के शान्तनु ने 7 बॉस्केट किए। तीसरे मैंच में डीएवी पब्लिक स्कूल ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को 42-20 के अंतर से पटखनी दी।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल के शिवम नेगी एवं मयंक तिवारी ने 11-11 गोल किए। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के अमित कुमार यादव ने 12 गोल दागे। चौथा मैच डीएवी पब्लिक स्कूल एवं केवी ओएनजीसी के बीच हुआ। डीएवी पब्लिक स्कूल 63-39 के अंतर से मुकाबला जीता।

शिवम ने 17, अमृतांशु ने किए 23 बास्केट
डीएवी पब्लिक स्कूल के शिवम ने 17 एवं अमृतांशु ने 23 बास्केट किए। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसके अग्निहोत्री सचिव जिला बॉक्सिंग संघ ने किया। डा. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट उप निदेशक खेल, एसके सार्की सहायक निदेशक खेल, दिनेश असवाल उपक्रीड़ाधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें