अगर आप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको मेडल के साथ-साथ बेहतर टाइमिंग भी लानी होगी।
एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने स्टेट एसोसिएशन को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। पत्र में हर इवेंट की स्टैंडर्ड टाइमिंग दी गई है। एथलेटिक्स में अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल ही नार्थ जोन और नेशनल में जाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
अब मेडल के साथ-साथ खिलाड़ी को बेहतर टाइमिंग भी लानी होगी। यदि वे इस स्टैंडर्ड टाइमिंग में क्वालीफाई नहीं करते हैं तो आप नेशनल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। फिर भले ही आप अपने स्टेट के टॉप खिलाड़ी क्यों न हों। इस संबंध में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग टाइमिंग निर्धारित की है।
‘एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया का पत्र मिला है। उन्होंने हर इवेंट के लिए स्टैंडर्ड टाइमिंग भेजी है। यह टाइमिंग हर साल चेंज होती रहती है। जो इस टाइमिंग को क्वालीफाई करेगा, वह खिलाड़ी ही नेशनल इवेंट में हिस्सा ले सकता है। ’
- संदीप शर्मा, अध्यक्ष, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन
इवेंट - पुरुष - महिला
100 मीटर - 11:20 - 13:00
200मीटर - 22:80 - 26:00
400मीटर - 51:00 - 58:00
800मीटर - 1:59:00 - 2:20:00
1500मीटर - 4:00:00 - 4:50:00
5000 - 15:10:00 - 19:00:00
10 हजार - 33:00:00 - 38:00:00
लांग जंप - 6:90 मीटर - 5:50 मीटर
ट्रिपल जंप - 14:30 मीटर - 11:50 मीटर
हाई जंप - 1:90मीटर - 1:55मीटर
पॉल वाल्ट - 4:00मीटर - 3:10मीटर