फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... यहां देवता के आशीर्वाद से शुरू होता है मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई का इकलौता ऐसा मैदान है जहां मैच की शुरुआत देवता के आशीर्वाद से होती है। अब तक यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 10 मैच हुए हैं। सभी की शुरुआत इंद्रूनाग देवता के आशीष से ही हुई है। कारण भी जायज है। धर्मशाला स्नो जोन में आने वाला इकलौता स्टेडियम है। धर्मशाला और पालमपुर ऐसे क्षेत्र हैं जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। ऐसे में बारिश के देवता इंद्रूनाग की मनौती जरूरी है।
विज्ञापन

मैच से एक दिन पहले फिर की पूजा

एचपीसीए का भी मानना है कि अब तक हुए मैच देवता की वजह से ही सफल हुए हैं। इस बार भी एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मैच से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को खनियारा स्थित धौलाधार की चोटी के नीचे विराजमान इंद्रूनाग देवता की पूजा अर्चना की और बारिश न होने की फरियाद लगाई।
विज्ञापन

लेकिन स्टेडियम में एक बूंद तक नहीं गिरी

एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा कहते हैं कि 2004 में दिलीप ट्रॉफी मैच के दौरान पूरे धर्मशाला क्षेत्र में बारिश हुई थी, लेकिन स्टेडियम में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। कई मैचों में आसमान पर बादल तो उमड़े, लेकिन बारिश नहीं हुई।

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि धर्मशाला स्टेडियम में मैच से पहले वह इंद्रूनाग देवता की पूजा-अर्चना जरूर करते हैं। उनके आशीर्वाद के बिना इस मैदान पर कभी मैच शुरू नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें