फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस प्रेमी हैं तो खुश हो जाएं क्योंकि...

Thu, 02 Jan 2014 01:44 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीएफ जूनियर्स (सर्किट ग्रेड 3) लड़केऔर लड़कियों (अंडर 18) टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) सेक्टर 10  में होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेट 6-11 जनवरी तक खेला जाएगा। सीएलटीए के प्रधान जय सिंह गिल के अनुसार आईटीएफ जूनियर्स सर्किट ग्रेड 3 टूर्नामेंट में भारत सहित विदेशों से हाई रैकिंग टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, उजबेकिस्तान, रूस, कनाडा, आस्ट्रेलिया से खिलाड़ी खेल रहे हैं।

मेन ड्रा में खेलेंगे 32 खिलाड़ी
लड़के और लड़कियों के वर्ग में 32 खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें 20 खिलाड़ी बेहतर आईटीएफ रैकिंग के कारण मेन ड्रा में एंट्री मिली। वहीं, 4 खिलाड़ी वाइर्ल्ड कार्ड से एंट्री पाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


सिंथेटिक कोर्ट पर होंगे क्वालीफाइंग मैच
टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबले 4-5 जनवरी को सीएलटीए के सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जाएंगे।

वहीं, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सीएजटीए के सेंट्रल कोर्ट पर खेले जाएंगे। इन कोर्ट पर 2012 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच डेविस कप के मुकाबले भी खेले गए थे।
विज्ञापन


हर साल होता हैं टूर्नामेंट
इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीफ) की ओर से भारत में जूनियर खिलाड़ियों की डेवलमेंट के लिए हर साल आईटीएफ जूनियर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 1989 से शहर में किया जाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें