14वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में ध्रुव पाल और द्रोण वालिया ने एकल बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
साची और कुहू ने जीती ट्रॉफी
बालिका वर्ग में साची बेलवाल और कुहू ने ट्रॉफी जीती। जबकि अंडर-12 बालक वर्ग में प्रियम और मंजोत के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में शांति टेनिस एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
बालक वर्ग के अंडर-18 में ध्रुव पाल ने मोहित गुप्ता को 6-0 से एकतरफा शिकस्त दी। अंडर-14 के एकल वर्ग में द्रोण वालिया ने आर्यमन शुक्ला को 4-3, 4-2 के अंतर से शिकस्त दी।
4-2, 4-2 से आशना को हराया
बालिका वर्ग के अंडर-14 से अधिक में साची बेलवाल ने आशना अग्रवाल को 4-2, 4-2 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-14 वर्ग में कुकु आत्रे ने क्षितिजा सिंह को 4-2, 4-2 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
जबकि अंडर-12 वर्ग में प्रियंम जैन ने भावेश कुमार को 4-3, 4-1 और मंजोत सिंह ने अवयुक्त कोचर को 4-2, 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।