फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंटः सेमीफाइनल में ये चार दिखाएंगे दम

Fri, 11 Apr 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित, भूपिंदर, दिग्विजय प्रताप सिंह सीएलटीए आएटा सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ लॉन टेनिस की ओर से टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में कराए जा रहे हैं। बुधवार को लड़के और लड़कियों के वर्ग में सेमीफाइनल के लिए मुकाबले खेले गए।

लड़कों के अंडर-12 वर्ग में भूपिंदर ने असव कुमार को 6-1, 6-0 से, देव ने मोहन को 6-2, 6-1 से, महेश ने दिवेश गलहोत को 6-3, 6-3 से, नील ने कृष्णा हुड्डा को 6-1, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में श्रेया ने तनीषा को 6-3, 6-0 से, अलीशा मेनन ने किरण को 6-4, 7-6 से, सान्या सिंह ने संभावनी तिवारी को 6-2, 6-1 से, मुबाशीरा ने गौरी को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

लड़कों के अंडर-16 वर्ग में दिग्विजय प्रताप सिंह ने विक्रांत को 7-6, 6-2 से, परम पुन ने अर्नव को 6-1, 6-1 से, सुमित पाल सिंह ने पारस को 7-5, 6-4 से, शुभम मल्होत्रा ने निहित रावल को 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में आरुषि ने इशा पटेल को 6-1, 6-4 से, श्रेया ने नीरू को 7-6, 6-0 से, उरमी ने सीरत पन्नू को 6-1, 6-3 से, तनीषा ने सीरत सिद्दू को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें