सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में शनिवार से सीएलटीए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
इसमें देश केविभिन्न हिस्सों से (लड़के/लड़कियां) टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लड़कों के अंडर 14 के सिंगल्स में जगतार ने जसकरण को 8-1 से, अर्चित ने राजदीप को 8-7 से, सर्वेश ने तुषार कुमार को 8-0 से, सक्ष्म ने ऋषबेग को आहलुवालिया को 8-3 से, सिद्दार्थ ने कुणाल को 8-3 से, दक्ष ने रोहित मलिक को 8-7 से, उदयवीर ने कार्तिक को 8-0 से हराया।
वहीं, दसरे राउंड में ऋषभ शारदा ने जगतार अरोड़ा को 8-1 से, कृष्णा हुड्डा ने अर्चित को 8-2 से, युवराज ने सक्षम को 8-3 से, वत्सल ने सर्वेश मारिया को 8-6 से, सर्वनीत सिंह बाजवा ने दक्ष मरवराहा को 8-1 से, चिराग ने जसमोल को 8-2 से, सम्राट ने विरेन को 8-0 से, असव कुमार ने प्रनव चोपड़ा को 8-1 से, नरेश ने भूपिंदर को 8-5 से, सहिष्णु शर्मा ने सन्नी गोस्वामी को 8-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।