सेक्टर 10 स्थित लॉन टेनिस स्टेडियम में रविवार को सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों के वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले खेले गए।
लड़कों के अंडर-16 वर्ग के सिंगल्स के तीसरे दौर के मुकाबलों में पुरमपुण ने सागर शेरावत को 4-0, 4-0 से, गुरजोत ने अखिल को 4-1, 5-4 से, हिमांशु ने नीरज यशपाल को 4-1, 4-0 से, कृष्णा राजपूत ने नवजोत सिंह को 4-1, 4-3 से, इशान सेठी ने आदित्य प्रताप सिंह को 4-2, 5-4 से मात दी।
दिग्विजय ने सौरभ सिंह को 4-0, 4-0 से, आदित्य ने राहुल वर्मा को 4-0, 4-1 से, एकलव्य सिंह ने रोहित कमार को 4-0, 4-0 से, विक्रांत ने तुषार को 4-0, 4-0 से, रोहित ने विजयंत को 4-1, 4-0 से हराक र अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं लड़कियों के दूसरे दौर के सिंगल्स मुकाबले में रूबानी ने गुंजन अग्रवाल को 4-1, 5-4 से, आलीशा मेनन ने सौम्या सक्सेना को 4-2, 4-0 से, सीरत पन्नू ने अर्शप्रीत को 4-1, 4-0 से, तान्या बतरा ने राहत गांगट को 4-1, 4-2 से हराया।
रविता रावत ने बिंदू को 7-5, 4-1 से, मुस्कान ने हरलीन कौर को 4-1, 4-1 से, आरती ने अदिती डोगरा को 4-0, 4-0 से, प्रिंसी ने गुरलीन को 4-2, 4-0 से, जानवी ने भाव्या को 5-3, 4-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।