चार्ट ट्रेनी दिग्विजय प्रताप टॉप सीड परमपुण को हराकर सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के सिंग्लस के फाइनल में पहुंच गए।
फाइनल में दिग्विजय का मुकाबला विक्रांत से होगा। बुधवार को सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में लड़के और लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
लड़कों के अंडर-16 वर्ग के पहले सिंग्लस सेमीफाइनल में दिग्विजय प्रताप ने परमपुण को 6-0, 7-5 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में विक्रांत ने निहित रावल को 6-1, 6-2 से हरा दिया।
लड़कियों के अंडर-16 के पहले सेमीफाइनल में बानी ने पोएस मुदगिल को 6-1, 6-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तान्या बतरा ने गुरनेक को 6-1,7-5 से हरा दिया।