चार्ट ट्रेनी और चौथी वरीयता प्राप्त दिग्विजय प्रताप सिंह ने सागर बैंस को सीधे सेटों में 4-0, 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
सेक्टर-10 में खेले जा रहे सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को लड़के और लड़कियों के प्री- क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
लड़कों के सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में परमपुण ने गुरजोत सिद्धू को 4-1, 5-4 से, हिमांशु ने कृष्णा राजपूत को 5-4, 4-1 से, निहित रावल ने आदित्य को 5-3, 5-3 से, सौरभ ने शशिकांत को 4-2, 5-2 से, एकलव्य सिंह ने रोहित कुमार को 5-3,5-4 से, विक्रांत ने करनदीप को 4-2, 4-0 से हरा दिया।
लड़कियों के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बानी सिंह ने रूबानी को 4-1, 4-0 से, मुस्कान ने अलीशा मेनन को 4-1,4-2 से, सीरत पन्नू ने खुशबीन कौर को 4-2,4-1 से, तान्या बतरा ने रविता रावत को 4-0,4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।