ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन की ओर से 42वीं जूनियर नेशनल एवं इंटर स्टेट कैरम चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन ने सिटी की कैरम टीम की घोषणा की है।
चैंपियनशिप मुरादाबाद (यूपी) में 16 जनवरी को खेली जाएगी। लड़कों की टीम में मोहम्मद तालिब, मोहम्मद आर्रिश, यीशू शर्मा, पारस अरोड़ा, तसवर अली हैं।
लड़कियों की टीम में तुबा सेहर, मनू गुप्ता, प्रिया शर्मा, निधी गुप्ता, सानया, मरियम शामिल हैं। वहीं, लड़कों के यूथ टीम में साकिब हुसैन और लड़कियों यूथ टीम में फरहीन शामिल हैं।
लड़कों की टीम कोच उम्मीद अली, वहीं लड़कियों की टीम की कोच सुशीला प्रसाद होंगी।