फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लौट आए टीम इंडिया के अच्छे दिन, बन गए नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
शायद टीम इंडिया के अच्छे दिन लौट रहे हैं और वह भी उस दिन से जिस दिन वह 28 साल बाद वनडे क्रिकेट में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन


बांग्लादेश मे खेले जा रहे ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और अब तक खेले अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

धोनी की टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान फिर वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी। जीत के चौके से टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जीत के 'चौके' से श्रीलंका से छीना सिंहासन

टीम इंडिया का पिछले कुछ समय से बेहद खराब प्रदर्शन रहा था और उसने दिसंबर 2013 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों वनडे की शीर्ष रैंक‌िंग गंवा दी था।

इससे पहले टीम इंडिया की टेस्ट ‌क्रिकेट में विदेशी धरती पर लगातार हार से नंबर वन की कुर्सी भी चली गई ‌थी।

लेकिन आज जारी आईसीसी की नई टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए नंबर वन का सिंहासन हथिया लिया है। अपने ग्रुप में अजेय रहने पर टीम इंडिया को सात रेटिंग अंकों का फायदा हुआ और कुल 130 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गई। हालांक‌ि दोनों टीमों के 130-130 अंक हैं लेकिन डेसीमल अंकों के आधार पर भारत आगे निकल गया।

विंडीज को रैंकिंग में फायदा, कंगारुओं को झटका

भारत और श्रीलंका दोनों ‌ही ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं और दोनों के पास खिताब जीतकर नंबर वन की पोजिशन हासिल करने का मौका है।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम और वेस्ट इंडीज ने अपने-अपने पोजिशन अदला-बदली कर ली है। कैरेबियाई टीम पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है जबकि ऑस्ट्रेलिया छठे स्‍थान पर खिसक गया है।

आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में 16 टीमें शामिल की गई है ‌जिसमें 13 टीमों ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 1.1 मिलियन डॉलर (6.6 करोड़ रुपए) मिलेंगे जबकि उपविजेता को 5 लाख 50 हजार डॉलर मिलेंगे।

शीर्ष 10 में तीन भारतीय बल्‍लेबाज

जहां तक व्यक्तिगत टी-20 रैंकिंग की बात है विराट कोहली बल्‍लेबाजी रैंकिंग में तीसरे पायदान पर आ गए हैं।

शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में भारत के तीन बल्‍लेबाज शामिल हैं। कोहली के अलावा युवराज ‌सिंह (6) और सुरेश रैना (7) भी पहले 10 बल्‍लेबाजों में शामिल हैं। श्रीलंका के कुशल परेरा (5) और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी (8) पहली बार शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हुए हैं।

पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच बने हुए हैं जबकि दूसरे स्‍थान पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। हेल्स इस टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने थे।
विज्ञापन

टी-20 में शीर्ष भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

गेंदबाजों की सूची में लगातार दो मैचों में मैन ऑफ द मैच बने फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और 16 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

नई रैंक‌िंग में वह छठे पायदान पर आ गए हैं। जबकि वेस्ट इंडीज के लेग स्पिनर सैमुअल बद्री नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन और साथी फिरकी गेंदबाज सुनील नारायण को हटाकर पहले पायदान पर कब्जा जमाया। बद्री टूर्नामेंट में चार मैचों में 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्‍थान पर हैं।

तीसरे नंबर पर सईद अजमल और चौथे स्‍थान पर मिचेल स्टॉर्क पर बने हुए हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में अश्विन एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें