मोहाली में नए बने इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 25 जनवरी से हॉकी लीग का आगाज होने जा रहा हैं।
उद्घाटन मुकाबला पंजाब वारियर्स और 2013 सत्र में रनर अप रही दिल्ली वेवराइडर्स की टीमों के बीच खेला जाना है। इसके लिए पंजाब वारियर्स ने टीम की घोषणा कर दी है।
टीम में जेमी डायर (कप्तान), भरत क्षेत्री, जेप स्ट्रोकमेन, जेक वेटन, करमजीत सिंह, अगस्तिन, अफन यूसुफ, केरिन ग्रोवर्स, धर्मवीर सिंह, गगनप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, मलक सिंह, शिवेंद्र सिंह, एसवी सुनील, सतबीर सिंह, रॉब, सॉईमन ऑर्चिड, ल्यूकेस रे, गुरिदंर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, क्रिस्टोफर, मार्क, इग्नेस टिर्की, संदीप सिंह होंगे।
वहीं हेड कोच बैरी डांसर, कोच जगबीर सिंह, असिस्टेंट कोच मोहम्मद रैयाज, ट्रेनर संपत कुमार, फिजियो एलेक्जेंडर होंगे।