भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई हैं। साइना को दुनिया की नंबर एक चीनी खिलाड़ी तेइ जू यिंग के हाथों 21-14 , 21-18 से शिकस्त मिली।
इस चैंपियनशिप के पहले ही दिन एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पिछले साल इस टूर्नामेंट की महिला सिंगल्स वर्ग की उपविजेता थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई हैं। उन्हें वर्ल्ड नम्बर-3 थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को कनाडा की मिशेल ली ने हराया। इंतानोन को वर्ल्ड नम्बर-17 ली ने एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-14, 19-21 से मात दी।
इस जीत के साथ ही ली ने न केवल इंतानोन से 2014 में इसी टूर्नामेंट में मिली हार का बदला चुकाया, बल्कि अब तक खेले गए कुल पांच मैचों का स्कोर 4-1 कर लिया है। इससे पहले खेले गए चारों मैचों में ली को इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।