फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेटः अमृतसर और मनेरा अगले राउंड में

Wed, 27 Nov 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वॉरियर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित फर्स्ट ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के लीग मैच में विभिन्न राज्यों की छह टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच अमृतसर क्रिकेट अकादमी और इलेवन स्टार के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अमृतसर की टीम 116 रनों पर सिमट गई। इलेवन स्टार टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की। इस टीम के खिलाड़ी अभय महाजन को 53 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में आरआर क्लब ने सीसीआई को आठ विकेट से हराया। सीसीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों का लक्ष्य रखा था।

आरआर क्लब टीम के खिलाड़ी बलविंदर को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच दिल्ली क्रिकेट क्लब और मनेरा अकादमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 34 रनों पर ढेर हो गई और जवाबी पारी में मनेरा अकादमी के खिलाड़ियों ने चार ओवर में नौ विकेट के साथ मैच अपने नाम किया। इस टीम के खिलाड़ी गौतम को पांच विकेट लेने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें