सिटी के टेनिस खिलाड़ी सुमितपाल सिंह नेशनल सीरीज टेनिस चैंपियनशिप का डबल्स का खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं। चेन्नई में शुक्रवार को डबल्स का फाइनल मुकाबला खेला गया।
इसमें सीएलटीए के सुमित पाल सिंह ने पार्टनर वेस्ट बंगाल के नितिन के साथ मिलकर महाराष्ट्र की अरमान और ध्रुव की जोड़ी को 7-5, 3-6, 7-5 से हराया। वहीं सिंगल्स में सुमितपाल का सफर क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंच सका।
नेशनल चैंपियन बनने पर चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में टेनिस खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। पिछले साल दिसंबर में सुमितपाल सिंह ने कतर एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय जूनियर टीम का नेतृत्व किया।
सुमित पाल की अगुआई में तीन दिवसीय भारतीय टीम ने फाइनल में हांगकांग की टीम को हराकर कतर एशियन जूनियर चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई।
उपलब्धियां :
- 2013 दिसंबर में कतर एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया।
- 2013 में चेन्नई नेशनल ओपन चैंपियनशिप जीती।
- सीएलटीए में अलग-अलग वर्गों में खेलते हुए 10 सिंगल्स टाइटल जीते। आठ बार रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।