फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट में विकासनगर का दबदबा

Tue, 25 Nov 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिला स्तरीय महिला ओपन एवं अंडर-16 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में कालसी ने महिला वर्ग का दोहरा खिताब जीता।
विज्ञापन


चकराता ने हासिल किया पहला स्थान
बालक वर्ग में चकराता ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रायपुर और विकासनगर पहले स्थान पर रहे। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में सोमवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के टीम इवेंट के मैच खेले गए।

बालक वर्ग में चकराता ने सहसपुर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। सहसपुर दूसरे और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में कालसी ने पहला, सहसपुर ने दूसरा और रायपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला ओपन वर्ग में कालसी ने पहला, सहसपुर ने दूसरा, रायपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रायपुर ने सहसपुर को हराकर खिताब जीता। सहसपुर को दूसरा, कालसी को तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में विकासनगर ने पहला, सहसपुर ने दूसरा, रायपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बैडमिंटन कोच दीपक रावत, प्रवीन जुयाल, अमृतपाल, संजय रावत, रोहित, रंजीत यादव, सौरव पाण्डे, अंजली अग्रवाल, राजेश सोलंकी, प्रमोद भंडारी, नरेंद्र सिंह, राजेश राणा, प्रमोद पांडे, अश्वनी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें