खेल विभाग की पहल पर चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के बॉक्सर सब पर भारी पड़ रहे हैं। साई ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर के मुक्केबाज दूसरे नंबर पर हैं। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत चौथे दिन हुए मुक्केबाजी के कई रोमांचक मुकाबले रहे।
रामलीला मैदान में चल रही इस प्रतियोगिता के तहत रविवार को सब जूनियर वर्ग में ए ग्रुप के मुकाबलों में आदित्य फरासी ने अनित को, संदीप कैड़ा ने सौरभ कुमार को, अनिल कुमार ने जितेंद्र सिंह को, देशरत्न बोरा ने संजीव सिंह को हराया।
इस वर्ग के अन्य मुकाबलों में ताशिद अली ने राहुल चौहान को, दीपक कुमार ने विक्रांत महर को, संजय कुमार ने सौरभ चंद्र को, कपिल बोहरा ने मनीष कुमार को, अर्पित बिष्ट ने दिवांशू को, अंशुल कुमार ने अंकित बसेड़ा को, दीपक सिंह ने सागर कुमार को, पंकज कुमार ने अभल बेलवान को, विवेक चोपड़िया ने सूरज सिंह को, पारस कापड़ी ने मोहित भंडारी को हराया। ग्रुप बी में आशीष तोमर ने सोनू कुमार को, आशीष रतूड़ी ने अभिषेक नेगी को, अमरजीत भंडारी ने सचिन बिष्ट को, गौरव सिंह ने भरत लाल को हराया।
बालिका सब जूनियर वर्ग के ए ग्रुप में हिमानी सारिया ने बबली को, हिमानी ने तनुजा नेगी को, हेमलता ने निशा रावत को, मंगला ने सपना बिष्ट को, अमिता ने रक्षा नेगी को, हेमा दानू ने रश्मि रतूड़ी को हराया।
ग्रुप बी में शोभा कोहली ने प्रिया मेहता को, काजल ने कविता सामंत को, कनिष्का ने भावना शाक्य को, सोनिया गोरी ने खुशबू शर्मा को, नेहा कसन्याल ने तनुजा को हराया। ग्रुप सी में जया सागर ने सिमरन को, सुजाता राय ने नेहा मेहता को, यज्ञा जोशी ने सोनम को, महिमा ने चयनिका को हराया।
ग्रुप डी में कृतिका ने शिवानी शर्मा को, यजस्वी ने आरती गोस्वामी को, गायत्री बलूनी ने अर्पिता चौहान को, खुशी गोरी हर्षिता नेगी को पराजित किया।
मिनी बालक वर्ग में योगेश ने सचिन मेहर को, दीपक कुमार ने अनुराग कुमार को, चिराग सौन ने समर्थ भाटिया को, उज्ज्वल चौहान ने परमजीत सिंह को, विजय मेहता ने प्रियांशु मेहता को, अर्पित ने नवजीत को, प्रियांशू ने अंकुर को, दिनेश थापा ने आजम को, बृजेश यादव ने मनोज बोहरा को हराया।
उप निदेशक खेल डा. धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी तक के मुकाबलों में 44 अंक अर्जित कर महाराणा र्स्पोट्स कालेज के बॉक्सर सब पर भारी हैं। साई ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर 38 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर, पिथौरागढ़ के बॉक्सर 32 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।