फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचिंदर और रिया बने चेस चैम्पियनशिप के चैम्प

Mon, 18 Nov 2013 06:05 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में चल रही मोहाली जिला चैस चैंपियनशिप संपन्न हो गई। अंडर-19 वर्ग में रचिंदर ने करनवीर को कड़े मुकाबले में हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में रिया शर्मा पहले और पल्लवी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


अंडर-15 लड़कों में हर्षित गर्ग चैंपियन बने, अरमान को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लड़कियों के टाई ब्रेक में इशिता ने जेसिका को हरा कर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-11 कैटेगरी में पांच राउंड के पांचों गेम्स जीत कर आदित्य दुबे ने खिताब अपने नाम किया। मारिडु श्रीहर्षा दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में मुस्कान कौर ने बाजी मारी, आहरो गर्ग दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में अभिजीत गर्ग चैंपियन बने, अतुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-7 लड़कों में वानिक सिंह और लड़कियों में अमनजोत कौर विजेता बने। सभी मुकाबले फिडे आर्बिटर बीजू राज की देखरेख में कराए गए।

पंजाब स्टेट चैस एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर टूर्नामेंट डायरेक्टर नितिन और जिला चैस एसोसिएशन के महासचिव जगदीप शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें