फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्तान के सुल्तान ने फोर्टिस में खेली अहम पारी

Wed, 09 Apr 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कैंसर मरीजों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। इस दौरान जहां उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला। वहीं, उन्होंने खिलाड़ियों से अपने दिल की बातें भी शेयर कीं। खिलाड़ियों ने करीब चालीस मिनट मरीजों संग बिताए।
विज्ञापन


इस दौरान-नी रिप्लसेमेंट कराने वाले मरीजों से वायदा किया कि जब वह ठीक हो जाएंगे। तो उनके साथ एक क्रिकेट मैच खेलेंगे। जिसने मरीजों में पूरा जोश भर दिया।

खिलाड़ी मंगलवार को मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई में अस्पताल के कैंसर इंस्टीटयूट में पहुंचे। साथ ही उन्होंने कार्डियक केयर यूनिट का दौरा भी किया। जहां वह अफगानिस्तान के भर्ती मरीज बच्चों से मिले। फिर ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में भर्ती मरीजों ने भी खिलाड़ियों को रोक लिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने नी-रिप्लेसमेंट कराने वाले मरीजों की हौंसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने उन लोगों को विश्वास दिलाया कि जब वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। तो वह उनके साथ दोस्ताना क्रिकेट मैच भी खेलेंगे। इनमें मरीजों में शामिल भूटान के बौद्ध भिक्षु ने भी अपना क्रिकेट प्रेम खिलाड़ियों के साथ सांझा किया।

उन्होंने अपने परिजनों के साथ हंसते हुए बताया, ‘अब जब डा. हरसिमरन सिंह ने मेरे घुटने बदल दिए हैं। जल्दी ही हम अपने शहर पहुंचकर अपनी क्रिकेट टीम बनाएंगे।’ इन खिलाड़ियों में मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, कार्तिक, लक्ष्मीपति बालाजी, परविंदर आवाना, वृद्विमान साहा, मनदीप सिंह, मनन वोहरा, गुरकीत सिंह, संदीप शर्मा, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, शार्दूल ठाकुर, शिवम सिंह, ऋषि धवन शामिल थे।

फोर्टिस अस्पताल के फेसिलिटी डायरेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि किंग्स इलेवन टीम का अच्छा प्रयास था। अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेहरों पर इससे खुशी आ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें