पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) एक बार फिर से रोमांचक खेलों के लिए तैयार है। यहां आम नहीं खास कंडीडेट खेलेंगे। जी हां, वह वह लोग जिनका ट्रांसप्लांट किया जा चुका है या फिर वह डोनर हैं।
विज्ञापन
यह आयोजन करवाने जा रहा है पीजीआई। इसका आयोजन होगा 23 मार्च को। यह गेम्स एडवांस कार्डियक सेंटर पीजीआई में होंगे। इसमें दो सौ से ज्यादा लोग गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
इनमें सौ ट्रांसप्लांट रिसीपेंट्स हैं। यदि रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। इन खेलों का उद्देश्य स्वस्थ्य जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।