फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी से शुरु होगा खेल का रोमांच

Tue, 01 Apr 2014 05:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में खिलाड़ी 22 जनवरी से फिर धूम मचाएंगे।
विज्ञापन


जिला खेल विभाग की ओर से 22 जनवरी से पवेलियन ग्राउंड, परेड ग्राउंड और स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
इनमें अंडर-14, सब-जूनियर, जूनियर वर्ग की फुटबॉल, क्रिकेट, जूडो, कराटे, बेसबॉल टूर्नामेंटों का आयोजन 10 दिनों तक होगा।

जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि जिला स्तरीय इन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी टूर्नामेंट से दो दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

इसके लिए उन्हें नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र या हाईस्कूल का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।

कब कौन सी प्रतियोगिता
फुटबॉल
अंडर-19 बालक- 22 से 29 जनवरी पवेलियन ग्राउंड
जूडो
सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका 24 एवं 25 जनवरी, जूडो हाल, परेड ग्राउंड
बेसबॉल
ओपन पुरुष 27 से 29 जनवरी, पीआरडी ग्राउंड तपोवन
क्रिकेट
अंडर-19 बालक 28 से 31 जनवरी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड
कराटे
जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका 29 और 30 जनवरी, परेड ग्राउंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें