फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून: स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए आखिरी मौका

Mon, 11 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा-6 और कक्षा-9 के शैक्षिक सत्र 2015-16 में प्रवेश के लिए 21 मई से फाइनल ट्रायल शुरू होंगे। चार चरणों में अलग-अलग खेलों का ट्रायल लिया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के करीब 250 बच्चों के बीच प्रवेश के लिए आखिरी जद्दोजहद होगी।
विज्ञापन


सात अप्रैल को काशीपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्रारंभिक ट्रायल के पहले दौर की शुरुआत हुई थी। प्रदेश भर के 32 सेंटरों में ट्रायल के बाद रविवार को देहरादून में अंतिम चरण का ट्रायल संपन्न हुआ।

इसमें एथलेटिक्स, फुटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन के खिलाड़ियों को परखा गया। फिजिकल और खेल स्किल के आधार पर करीब 250 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जो ट्रायल नहीं दे सके उनको भी मौका
जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बच्चे क्रिकेट में आए हैं, जबकि हॉकी और बैडमिंटन में बच्चों की रुचि कम दिखाई दी है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 21 से 28 मई तक ट्रायल होंगे। जिसमें हर खेल के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक ट्रायल नहीं दे सके खिलाड़ी भी फाइनल ट्रायल से दो दिन पहले कॉलेज पहुंचकर ट्रायल दे सकेंगे। इसके लिए उनको अपने जिले के जिला खेल अधिकारी का संस्तुति किया गया पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


ये साथ लाना जरूरी
कक्षा-5 और कक्षा-8 पास का प्रमाण (कक्षा के अनुसार)
उत्तराखंड का मूल निवासी
जन्म प्रमाण-पत्र

खास दिन
फाइनल ट्रायल- सुबह 6.30 बजे से
एथलेटिक्स, हॉकी- 21-22 मई
फुटबाल, वालीबाल- 23-24 मई
बैडमिंटन, बॉक्सिंग- 25-26 मई
क्रिकेट- 27-28 मई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें