फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंगः स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीते सात गोल्ड

Thu, 25 Sep 2014 11:41 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के खिलाड़ियों का जलवा रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में सात और नैनीताल के खिलाड़ियों ने कुल छह गोल्ड मैडल जीते।
विज्ञापन


बुधवार को हुए फाइनल मुकाबलों में पौड़ी के खिलाड़ी पांच पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग के 34-36 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के सिद्धार्थ ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के  अंशुल को हराया। अंडर-17 वर्ग के 44-46 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के संदीप कैड़ा ने ऊधमसिंह नगर के पारस को हराया।

अंडर-17 वर्ग के 46-48 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के सुनील ने नैनीताल के पवन कुमार को, अंडर-17 वर्ग के 48-50 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के पवन ने देहरादून के मनीष रावत को, अंडर-17 वर्ग के 50-52 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के ललित रावत ने पौड़ी के कुणाल को मिला।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग के 52-54 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल के भूपेंद्र ने स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के हिमांशु को, अंडर-17 बालिका वर्ग के 40-42 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ की शोभा ने नैनीताल की प्रियंका को, अंडर-17 बालिका वर्ग के 42-44 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की हेमा दानू ने नैनीताल की हिमानी को मिला।

अंडर-17 बालिका वर्ग के 46-48 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की प्रियंका ने देहरादून की सुरभि को, अंडर-17 बालिका वर्ग के 50-53 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल की मुस्कान खान ने वहीं की रश्मि को, अंडर-19 बालक वर्ग के 45-48 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के सूरज ने नैनीताल के उमेश को मिला।

अंडर-19 बालक वर्ग के 51-54 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के पवन गुरंग ने पौड़ी के राजन को, अंडर-19 बालक वर्ग के 54-57 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के नितिन ने यूएस नगर के पीयूष को, अंडर-19 बालक वर्ग के 60-64 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल के राहुल ने पौड़ी के मुकेश रावत को, अंडर-19 बालक वर्ग के 64-69 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल के जीतेंद्र ने देहरादून के मनजीत को मिला।

अंडर-19 बालिका वर्ग के 46-48 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल की मनीषा ने बागेश्वर की ज्योति को, अंडर-19 बालिका वर्ग के 48-50 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ की हिमानी ने नैनीताल की मोनिका को, अंडरवेट बालिकाओं में पौड़ी की हिमानी ने पौड़ी की ही स्वाति को, अंडर-19 बालिका वर्ग के 44-46 किग्रा भार वर्ग में नैनीताल की निकिता राही ने बागेश्वर की दीपा को और अंडर-19 बालकों के 48-51 किग्रा भार वर्ग में पौड़ी के मोहन थापा ने स्पो. का. देहरादून के विनय को हराकर गोल्ड जीता।

मुख्य अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश और विशिष्ट अतिथि पूर्व सहायक खेल निदेशक विनोद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंडर-14 और अंडर-17 के  सभी वर्गों के विजेता अक्तूबर में पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें