धुरंधर ओपनर हाशिम अमला (109) के बेहतरीन शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान श्रीलंका को पहले वनडे में 75 रन से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 304 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 40.3 ओवर में 229 रन पर समेट दिया।
‘मैन आफ द मैच’ अमला ने 130 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 109 जबकि कप्तान एबी डीविलियर्स ने 75 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 88 रन बनाए।