फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में ब्राजील की हार के 2 मुख्य कारण'

Wed, 09 Jul 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसिखिया टीम जैसी परफारमेंस और नतीजा 7-1 की हार। ब्राजील हारी तो कइयों का दिल टूट गया। हार के दो मुख्य कारण रहे कि एक तो ब्राजील के मुख्य खिलाड़ी नेमार का चोट के कारण बाहर हो जाना, वहीं, दूसरे अहम खिलाड़ी थियागो सिल्वा का मैदान से बाहर होना।
विज्ञापन


सिटी की फुटबाल अकादमी हो या फिर सेक्टर-17, 22, 20 के बड़े शो रूम मालिक...सभी इस कुंभ में ब्राजील को हाट फेवरेट मान रहे थे। भारतीय फुटबॉल टीम मे पूर्व कप्तान और अब शहर की फुटबॉल एकेडमी के कोच हरजिंदर सिंह ब्राजील इस हार से खुद हैरान है।

इन्होंने कहा कि मैच के शुरुआती मिनट में ही एक के बाद एक हुए गोलों से ब्राजील की टीम बिखरी हुई दिखाई दी। हॉफ समय तक 5-0 से पिछड़ने के बाद ऐसा लग रहा था कि जैसे ब्राजील की टीम ने मैच की वापसी की उम्मीद खो दी है।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रेमियों को निराशा हुई

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व सदस्य और क्रिकेट एकेडमी चला रहे सत्याजीत मित्तरा ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील शुरू से ही हॉट फेवरेट टीम रही।

लेकिन सेमीफाइनल में इस टीम के ऐसे प्रदर्शन से फुटबॉल प्रेमियों को काफी निराशा हुई है। ब्राजील की टीम से इस तरह की उम्मीद नही थी। सत्याजीत के अनुसार नेमार और कप्तान थियागो सिल्वा के न होने का खामिजाया ब्राजील टीम को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

जर्मनी ने दबाव का फायदा उठाया

फुटबाल कोच भूपिंदर ने कहा कि नेमार के टीम में होने से ब्राजील की टीम पर प्रेशर था जिसका जर्मनी की टीम ने पूरा फायदा उठाया। जर्मनी के खिलाड़ियों ने रणनीति के साथ इस मैच को खेला और जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें