विश्व के नंबर-2 बिलियर्ड के खिलाड़ी आलोक कुमार का ओएनजीसी एशियन बिलियर्ड एंड स्नूकर चैंपियनशिप में जीत का अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
यूटी गेस्ट हाउस में खेली जा रही चैंपियनशिप में आलोक कुमार ने कोरिया के चुल हूं चांग को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में विश्व नंबर 1 पीटर गिलक्रिस्ट ने भारत केजयवीर को 4-0 से शिकस्त दी।
वहीं, स्नूकर चैंपियनशिप में खेले गए मैचों में पाकिस्तान के हमजा अकबर, मोहम्मद माजिद अली, अमीर तारिक ने जीते। वहीं, भारत के निखिल ने संयुक्त अरब अमीरात के अल मेहआरी को 75-53 से शिकस्त दी।