फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन वोहरा सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट आज से

Sat, 30 Aug 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के स्तर को उठाने के लिए रॉक रोवर्स हॉकी क्लब की ओर से एसएन वोहरा सबजूनियर (अंडर -14) हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले आज से 6 सितंबर के बीच हॉकी स्टेडियम 18 में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले लीग कम नॉक आउट आधार पर होंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में यह टीमें हिस्सा लेंगी
पिछले साल की विजेता सुरजीत हॉकी एकेडमी, रनरअप चंडीगढ़ फुटबॉल एवं हॉकी अकादमी के अलावा दिल्ली, हरियाणा हॉकी इलेवन सोनीपत, ऑफिशल स्पोर्ट्स क्लब, यूपी, बुश, एकेडमी खंडूर साहिब, नामधारी हॉकी टीम, पीयूपीडी, राजस्थान, मालवा खालसा कॉलेज लुधियाना, गुड़गांव, एसजीपीसी हॉकी टीम फरीदकोट, एमबीसी ट्रस्ट बस्सी पठाना इसमें भाग लेंगी।

टर्फ खराब होने पर जगह बदली गई
रॉक रोवर्स हॉकी क्लब के मानद सचिव अनिल वोहरा ने बताया कि हर साल टूर्नामेंट सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाता रहा है। इस हॉकी स्टेडियम की टर्फ ठीक स्थिति में नही है। यहां खेलते हुए खिलाड़ी चोटिल हो सकते है। इस वजह से इस बार टूर्नामेंट को हॉकी स्टेडियम सेक्टर 18 में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की विजेता टीम को 45 हजार रुपये की इनामी राशि और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसके साथ ही बेस्ट गोलकीपर, फुल बैक, हॉफ बैक, फारवर्ड को 1 हजार रुपये की इनामी राशि और मोमेंटो दिया जाएगा।
विज्ञापन


बलबीर सिंह बने नए प्रधान
सेक्टर 35 में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पद्मश्री और ओलंपियन बलबीर सिंह को रॉक रोवर्स हॉकी क्लब का नया प्रधान नियुक्त किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें