फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास खड़े होकर कैच टपका रहे हैं स्लिप फील्डर : लक्ष्मण

Sun, 17 Aug 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय फील्डर स्लिप में बिल्कुल पास खड़े होते हैं जिससे उनसे कैच छूट रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘स्लिप में भारतीय फील्डर्स बिल्कुल पास में खड़े होते हैं। विदेशी पिचों पर ज्यादा बाउंस होता है तथा तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पहली, दूसरी और तीसरी स्लिप पर मौजूद भारतीय फील्डरों के बीच ज्यादा फासला नहीं होता जिससे उनके बीच कैच पकड़ने को लेकर दुविधा पैदा होती है। लचर बल्लेबाजी के अलावा भारतीय फील्डरों ने कई आसान एवं महत्वपूर्ण कैच छोड़े जिससे इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करने में सफल रही। भारतीय टीम के स्लिप फील्डरों का आत्मविश्वास भी बहुत कम है। स्लिप पर विशेषज्ञ खिलाड़ियों को लगाया जाना चाहिए।’

लक्ष्मण ने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर स्लिप में कई वर्षों तक भरोसेमंद फील्डिंग की थी। उनके नाम टेस्ट मैचों में 135 कैच दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें