फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के एक और बड़े सितारे ने लिया संन्यास

Tue, 04 Mar 2014 02:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के सफलतम कप्तान ग्रीम स्मिथ ने ऐलान किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में केप टाउन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन


33 साल के दिग्गज बल्लेबाज स्मिथ इस समय अपना 117वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। साथ ही वह 109वें मैच में अफ्रीकी टीम का नेतृत्व भी कर रहे हैं। स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी करने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और सीरीज का अंतिम मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। मैच का तीन दिन खत्म हो चुका है। हालांकि वह पहली पारी में महज पांच रन ही बना पाए थे। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर संन्यास लेना सुखद

ग्रीम स्मिथ ने न्यूलैंडस में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम के साथियों को अपने संन्यास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने घरेलू मैदान पर संन्यास लेना शानदार समापन होता है। वह पिछले एक साल से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए स्मिथ ने कहा, "यह मेरे जीवन में अब तक लिए गए फैसलों में सबसे कठिन फैसला था। पिछले साल अप्रैल में घुटने में लगी चोट की वजह से मुझे यह फैसला लेना पड़ रहा है। मैं महसूस करता हूं कि न्यूलैंडस के संन्यास लेना मेरे लिए सबसे शानदार होगा क्योंकि 18 साल की उम्र में मैंने इसी मैदान से टेस्ट ‌करियर शुरू किया था।""

उनके करियर की मजेदार बात यह रही थी कि उन्होंने अपना पहला टेस्‍ट मैच 2002 को मार्च में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के‌ ही खिलाफ खेला था। वह अपने पहले और अंतिम टेस्‍ट मैच की पहली पारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड नंबर वन बनी थी और जब वह संन्यास ले रहे हैं तो उस समय भी टीम नंबर वन है।

अंत में निराशाजनक रहा टेस्ट करियर

ग्रीम स्मिथ ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनवाया। लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वह अब तक महज 42 रन ही बना पाए हैं। साथ ही मिचेल जॉनसन ने उन्हें खासा परेशान किया है।

वह पिछली आठ पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि उन्होंने अक्तूबर में पाकिस्तान के खिलाफ 234 रनों की पारी जरूर खेली थी। अगर दक्षिण अफ्रीका यह सीरीज हार जाती है तो 2008-09 के बाद उसकी पहली टेस्ट सीरीज हार होगी।

2003 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान बनने वाले स्मिथ के बारे में अफवाह थी कि वह पिछले साल दिसंबर में भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने पहले ही वनडे क्रिकेट से अपनी कप्तानी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

मैच पर मंडरा रहा मेजबान टीम पर हार का संकट

ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कप्तान माइकल क्लार्क के पारी घोषित करने के साहसिक फैसले के बाद गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के अपने स्कोर 7 विकेट पर 494 रन पर पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी महज 287 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 207 रन की अहम बढ़त हासिल हुई।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन स्टंप्स के समय बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें