फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर बना फुटबाल का नया चैंपियन

Sat, 18 Oct 2014 09:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में उसने राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन


एसजीआरआर के लिए 33वें मिनट में आयुष बिष्ट, जबकि 39वें मिनट में अंकित नेगी ने गोल दागा। कोटद्वार की तरफ से एकमात्र गोल 7वें मिनट में आशीष रावत के पैर से निकला। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार ने बीसीसी श्रीनगर को 2-0 से परास्त कर दिया। दूसरे सेमीफाइनल में डीबीएस पीजी कॉलेज को 3-0 से हरा एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने फाइनल में प्रवेश किया।

बतौर मुख्य अतिथि चमोली के जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं ने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डी सिंह, खेल सचिव डा. राजबहादुर, डा. मनोज कुमार पुरोहित, डा. एमएस गुसाईं, डा. राकेश ढौंडियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें