फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGGS- 26 बना आईएफबी बोका जूनियर्स कप विजेता

Tue, 06 May 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एसजीजीएस कॉलेज-26 ने गोवा में खेला गया ऑल इंडिया आईएफबी बोका जूनियर्स कप जीत लिया। टूर्नामेंट में शिलांग, दिल्ली, केरल, चंडीगढ़, बंगलुरू, कोलकता और गोवा की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ की टीम और कोलकता की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को देखते हुए एसजीजीएस कॉलेज-26 की टीम ने शुरू से बेहतरीन खेल दिखाया।

चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने मैच के दोनों हॉफ में कोकलता की टीम पर दबाव बनाए रखा। एसजीजीएस कॉलेज की टीम ने कोलकता की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली।

सौरव ने 2, मोहित ने 1 गोल और सिद्घार्थ ने 1 गोल किया। वहीं, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एसजीजीएस कॉलेज 26 के हरबीर सिंह को बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें