एसडी स्कूल सेक्टर-32 की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 46 में दो दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का सोमवार को समापन हुआ। इनमें डीएवी स्कूल सेकटर-15 के मेहल को अंडर 19 में बेस्ट एथलीट का अवार्ड मिला।
लड़कियों के अंडर-19 में भवन विद्यालय पंचकूला की स्वप्लिन को बेस्ट एथलीट का अवार्ड मिला। लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में हसंराज स्कूल पंचकूला की मिली को बेस्ट एथलीट का अवार्ड मिला।
लड़कियों केअंडर 14 वर्ग में गुरु नानक मिशन स्कूल पौंटा स्कूल की मंजोत कौर को बेस्ट एथलीट का अवार्ड मिला। वहीं, बेस्ट टीम को अवार्ड भी दिया गया। सेंट सोल्जर स्कूल 28 को लड़कियों के अंडर 14 में बेस्ट टीम का अवार्ड मिला।