फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में सेंट सोल्जर के खिलाड़ी चैम्पियन

Sun, 17 Nov 2013 10:10 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट सोल्जर स्कूल-28 की एथलेटिक्स टीम ने सीबीएसई कल्स्टर एथलेटिक्स मीट में कुल 40 मेडल हासिल किए। सीबीएसई कल्स्टर एथलेटिक्स मीट सेक्टर-32 में हुई।
विज्ञापन


इसमें शहर के अलग-अलग स्कूलों के 1000 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें सेंट सोल्जर स्कूल-28 की एथलेटिक्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ गोल्ड, 13 सिल्वर और 18 ब्रोंज मेडल जीते।
विज्ञापन


स्कूल की अंडर-14 कैटेगरी में लड़कियों की टीम चैंपियन बनी। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में मनदीप ने डिस्कस थ्रो में 35.30 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

अंडर-19 में अनुज ने 100 मीटर में गोल्ड, गुरजिंदरजीत ने लोंग जंप में गोल्ड, कोमल ने 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। लड़कियों की रिले दौड़ टीम में शामिल शिक्षा, अनमोलदीप, संस्कृति, पल्लवी, किनका को गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें