सेंट जोंस स्कूल-26 में खेले जा रहे एडमंड राइस अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंगद भाटिया के अर्धशतक की बदौलत सेंट जोंस स्कूल की टीम ने चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 110 रन से हराने में कामयाब रहा।
मैच में पहले खेलते हुए सेंट जोंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन से हरा दिया। अंगद भाटिया ने 27 गेंद पर शानदार 50 रन बनाए। आदिलप्रीत ने 27 रन बनाए।
गेंदबाजी में ऋतिक ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चितकारा इंटरनेशनल स्कूल की बल्लेबाजी शुरू से ही कमजोर रही और पूरी टीम 14 ओवर में 60 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम से दलीप सबसे अधिक 10 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ बेपटिस्ट की टीम ने डीपीएस की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बनाए।
वैभव ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में करनवीर ने 18 रन देकर 3 विकेट और आयुश ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
उधर, रनों का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को जीत लिया। निखिल वर्मा ने सबसे अधिक 45 रन बनाए।