सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली की टीम के सदस्य शहर पहुंच गए हैं। हालांकि स्टार खिलाड़ी विरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के सोमवार तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
पहले मुकाबले के लिए दिल्ली के खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर -16 में अभ्यास किया। वहीं टीम के सीनियर खिलाड़ी सोमवार को पहुंच जाएंगे। रविवार को पंजाब की टीम ने पीसीए स्टेडियम मोहाली में अभ्यास किया।