देहरादून के एशियन स्कूल ने गेंदबाजों दम पर सीबीएसई सहोदय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
श्याम अरोड़ा को मैन ऑफ द सीरीज चुना
फाइनल मैच में शानदार खेल पर स्कूल के अक्षित मियान को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। आशीर्वाद रायल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और श्याम अरोड़ा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
कसिगा स्कूल में रविवार को एशियन स्कूल और स्कालर्स होम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कालर्स होम की टीम एशियन स्कूल के तेज गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम मात्र 23 रन पर सिमट गई।
टीम के लिए एकमात्र राहुल ने 14 रन बनाए। एशियन स्कूल के अक्षित मियान ने छह विकेट लिए। जवाब में एशियन स्कूल ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
समापन समारोह में एशियन स्कूल के उपाध्यक्ष मदन जीत जुनेजा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एशियन स्कूल के प्रधानाचार्य एके दास, कसिगा स्कूल के चेयरमैन रमेश भट्ट आदि मौजूद थे।