फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कॉलेज 26 और एजी ऑडिट हरियाणा फाइनल में

Sat, 09 Nov 2013 09:15 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वराज महिंद्रा फुटबॉल कप के फाइनल में एसजीजीएस खालसा कॉलेज 26 और एजी ऑडिट हरियाणा की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में एसजीजीएस खालसा कॉलेज 26 की टीम ने डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


विजेता टीम से करनदीप 1 गोल, सोरव 2 गोल, नेगी 1 गोल करने में कामयाब रहे।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एजी ऑडिट हरियाणा की टीम ने एजी ऑडिट पंजाब की टीम को 2-1 से हरा दिया।

मैच में पहला गोल एजी ऑडिट हरियाणा के अमनदीप बतरा ने कर स्कोर 1-0 किया। इसके बाद हरमिंदर सिंह ने गोल दाग एजी ऑडिट हरियाणा की टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


एजी ऑडिट पंजाब की टीम से जश्नप्रीत ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल दागकर स्कोर 2-1 किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें