फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार बोले, चिंता नहीं मैं फिट हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी के खिलाफ शनिवार को पूल ‘बी’ के अपने अहम पहले मैच से बृहस्पतिवार को जब सरदार कलिंग स्टेडियम की पिच दो पर प्रैक्टिस के लिए नहीं उतरे तो हर कोई भारतीय टीम प्रबंधन से यही सवाल कर रहा था कि क्या वह फिट नहीं हैं? सरदार अपने साथियों को शिद्दत से पहले असल अभ्यास सत्र में पसीना बहाते देख रहे थे।
विज्ञापन

भारत के चीफ कोच की जिम्मेदारी निभा रहे रोलैंट ओल्टमैंस ने सरदार के जर्मनी के खिलाफ मैच में खेलने की बाबत कहा, ‘सरदार की पुट्ठे की मांसपेशी में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में खिंचाव आ गया था। हमने उन्हें आराम दिया है। वह फिट दिखाई दे रहे हैं लेकिन पहले मैच में शनिवार को उनके खेलने की बाबत अंतिम फैसला शुक्रवार को लेंगे। हमें केवल एक मैच नहीं खेलना है हमें पूल मैचों के साथ और भी मैच खेलने हैं।’ खुद सरदार सिंह ने अपने अंदाज में कहा, ‘पा जी, चिंता नहीं। मैं जर्मनी के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट हूं। मैं अपनी चोट को कुछ आराम देने के लिए बृहस्पतिवार के मैच में नहीं खेला।’

गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, जर्मनी के खिलाफ खेलेंगे सरदार

भारत के कोच जूड फेलिक्स और उपकप्तान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी कहा, ‘कप्तान सरदार फिट हैं। आप उन्हें लेकर चिंता नहीं करें। वह जर्मनी के खिलाफ मैच में जरूर खेलेंगे।’ उधर, बृहस्पतिवार को प्रैक्टिस करने नहीं उतरने वाले भारत के  ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह की बाबत जूड ने कहा कि वह हॉकी इंडिया लीग के एक प्रमोशल इवेंट में जाने के कारण प्रैक्टिस करने नहीं आए। भारत चीफ कोच ओल्टमैंस ने कहा, ‘कलिंगा स्टेडियम की नई पिच का उछाल कुछ असमान है। फिर बोले, जो भी बीत गया वह अतीत है। हमारे खिलाड़ी पूरी तरह एकाग्र होकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ करने को बेताब हैं। प्रैक्टिस मैच में खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत जरूर हौसला बढ़ाने वाली है। पूरी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने ही दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मकसद से उतरेंगे। हम किसी तरह के दबाव में नहीं है। मैं टीम को और टीम मुझ अच्छी तरह समझती है। मैंने लड़कों को बतौर हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर करीब से देखा है। हमारे खिलाड़ियों की जो भी खामियां रह गई थीं, अभ्यास में हमने उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश की।’
विज्ञापन

फेलिक्स बोले, शीर्ष टीमों को टक्कर देने में सक्षम

भारत के कोच जूड फेलिक्स ने कहा, ‘अपने घर में हमारे खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की शीर्ष टीमों को टक्कर देने में सक्षम है। हमने खासतौर पर मैदानी गोल करने पर ज्यादा जोर दिया। हमारे लड़कों की सबसे अच्छी बात यह मालूम है कि चाहे सरदार हों , धर्मवीर या दानिश हर किसी को अपनी भूमिका मालूम है। प्रैक्टिस मैच में मिली जीत जरूर हमारे खिलाड़ियों के लिए हौसला बढ़ाने वाली साबित होगी। हम ज्यादा से पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने पर जोर लगा रहे हैं। हम यहां आई यूरोपीय टीमों के खिलाफ अपने किले की चौकसी पर सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं। खासतौैर पर हमने आखिरी क्षणों में गोल खाने की कमजोरी को दूर करने के लिए खूब मेहनत की है। गोलकीपर श्रीजेश के साथ बतौर फुलबैक बीरेंद्र लाकड़ा अपनी मजबूत टैकलिंग के कारण हमारे किले की सबसे मजबूत दीवार हैं। मेरा मानना है कि हॉकी की कलाकारी में डॉज आज भी हमारा बड़ा ‘हथियार’ है। जरूरत बस इस बात की है कि खिलाड़ी इसका सही वक्त पर सही टीम के खिलाफ इस्तेमाल करें। हमारे लड़कों में अब यह विश्वास है कि वे दुनिया की टॉप टीमों को टक्कर दे सकते हैं।’ गोलकीपर श्रीजेश कहते हैं, ‘हम यहां की नई टर्फ के मुताबिक खुद को ढाल चुके हैं। सरदार सहित पूरी टीम फिट है। हमारी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी बहुत अच्छी रही है। मैं उम्मीद करता हूं अपने ही दर्शकों के सामने टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें