किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल सीजन-7 के लिए पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।
भारतीय टीम केऑल राउंडर की भूमिका निभा चुके संजय बांगड़ के पास 12 टेस्ट मैच और 15 वन डे मैचों का अनुभव है।
वह आईपीएल में इससे पहले कोच्चि के बैटिंग कोच के अलावा डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों से खेल चुके हैं।
वह रेलवे टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। किंग्स इलेवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संजय बांगड़ के भारतीय टीम के दिए हुए योगदान और उनके अनुभव के कारण ही 2014 सीजन केलिए उन्हें टीम का सहायक कोच बनाया गया है।
संजय बागड़ ने कहा कि किंग्स इलेवन की ओर से सहायक कोच की भूमिका दी गई है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। टीम के युवा खिलाड़ियों को ट्रेंनिग देने में उन्हें खुशी होगी।