देश की सबसे पुरानी रैलियों में एक साजोबा सब हिमालयन रैली 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस बार रैली में कई रोमांचक रूटों से होते हुए ड्राइवर्स को अपनी अग्निपरीक्षा देनी होगी।
तीन दिवसीय रैली की शुरूआत सेंट जोंस स्कूल 26 में 22 मार्च से शुरू होगी। इसमें देश भर से बेहतरीन ड्राइवर्स हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। रैली में हिस्सा लेने वालों के लिए 21 मार्च को सेक्टर 34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में गाड़ियों की स्क्रूटनी होगी।
इसमें रैली में हिस्सा लेने के लिए देश भर से आए ड्राइवर्स की गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। इसके बाद यहां पर विशेष तरीके के डर्टी ट्रैक को बनाया जाएगा। इसमें से गुजरते हुए ड्राइवर्स अपने हौसले का परिचय देते हुए नजर आएंगे।
इस रैली में दो तरह के वर्ग में प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इनमें एक एस्क्ट्रीम केटागिरी होगी। इसमें तेज गति के वाहन होंगे जिनमें जिप्सी, कार, मोटरसाइकल सवार शामिल हैं। वहीं दूसरा वर्ग में (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी आधार पर प्रतियोगी हिस्सा लेगें। इसमें दी गई लिमिट स्पीड पर ही ड्राइवर्स अपनी गाड़ी का चलाकर तय मंजिल पर पहुंच सकेंगे।
इस बार की रैली में कई तरीके के चुनौतीपूर्ण रास्तों से होकर ड्राइवर्स को निकलना होगा। नए पहलू में रीवर कॉसिंग का रखा गया है जोकि काफी रोमांचकारी होगा। बरवाला से लेकर मोरनी के बीच इस बार रीवर कॉसिंग बनाई गई, जिसमें कि पानी के बीच से होते हुए ड्राइवर्स बाधा को पार करते हुए दिखाई देंगे।
सजोबा के संस्थापक और चीफ मार्शल एमएल सरीन के अनुसार रैली के सभी रूटों पर मार्शल की तैनाती रहेगी। इससे कि आम पब्लिक को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे अतिरिक्त मेडिकल टीमों का भी गठन किया गया है।
एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी रैली केसाथ चलेंगे जिससे कि रास्ते मे किसी भी दुर्घटना से निपटा जा सके। सेंट जोंस स्कूल सेकटर 26 से शुरू होकर बरवाला, शमाटू, त्रिलोकपुर, मोरनी, बड़ीशेर, थपाली, मल्ला, भोजनगर, बड़ोग, कंडाधाट, खमाना, सरौढ़ा से कोटी तक पहुंचेगी। उसके बाद कोटी से वापसी करते हुए 23 मार्च को सेक्टर 26 सेंट जोंस स्कूल पहुंचेगी।