फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स से हटीं साइना

Fri, 18 Jul 2014 11:03 PM IST
अमर उजाला/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की शीर्ष बैडमिंटन स्टार और पदक की उम्मीद साइना नेहवाल ने तैयारी की कमी के चलते ग्लास्गो में अगले सप्ताह से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से अपना नाम वापिस ले लिया है।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और गत माह ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज की चैंपियन साइना ने पैर में चोट को भी इसका कारण बताया है।

साइना ने 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता था। 24 वर्षीय साइना ने कहा, ‘मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं क्योंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई थी। इससे उबरने में मुझे समय लग गया इसलिए मैं कॉमनवेल्थ गेम्स से हट रही हूं। मुझे लगता है कि मैं अगली दो स्पर्धाओं वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के लिए ही फिट हो पाऊंगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पैर में चोट के कारण वैसे भी मुझे तैयारी करने के लिए समय ही नहीं मिल पाया था।’

देश की शीर्ष खिलाड़ी साइना के 23 जुलाई से तीन अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में जहां भारत की पदक उम्मीदों को झटका लगा है वहीं इससे पहले मलयेशिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई भी जांघ में चोट के कारण गेम्स से हट गए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ियों के हटने से इसकी चमक जरूर फीकी हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि साइना के हटने के बावजूद भारत को देश की उभरती हुई स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू से काफी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा डबल्स में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें