फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल के दूसरे मुकाबले में पिटी सचिन की टीम

Tue, 14 Oct 2014 12:05 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले अपने क्त्रिस्केट करियर में कई पारियों में अपराजित रहे हों, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे मुकाबले में सोमवार को यहां खेले गए मैच में उनकी टीम केरला ब्लास्टर्स को नार्थइस्ट यूनाईटेड से 1-0 गोलों से पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


सचिन का मानना है कि इंडियन सुपर लीग की सही शुरुआत हुई है और कल हुई इस शानदार शुरुआत से देश में फुटबाल के चेहरे को बदलने में काफी बढ़ावा मिलेगा।

इंडियन सुपर लीग फुटबाल के दूसरे मैच में नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड ने केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

पहले हद्गफ का मैच खत्म होने से ठीक पहले नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड ने केरला ब्लास्टर्स पर 1-0 की बढ़त बनाई जो आखिर तक कायम रहा। वैसे शुरूआत में केरला ब्लास्टर्स ने नार्थ-इस्ट यूनाइटेड पर दवाब बना रखा था। लेकिन पहले हाफ के खेल की समाप्ति से ठीक पहले नार्थ-इस्ट की टीम गोल करने में कामयाब रही। सुपर लीग का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन


अपनी टीम केरला ब्लास्टर्स के समर्थन के लिए यहां मौजूद तेंदुलकर ने कहा, ‘यह (आईएसएल) नई शुरुआत है। कल इसकी शानदार शुरुआत हुई। टीमों ने शानदार भावना दिखाई और दर्शकों का काफी समर्थन मिला।‘  तेंदुलकर ने कहा कि आईएसएल भारतीय फुटबाल का चेहरा बदल देगा।

उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय फुटबाल के लिए बडा लम्हा है। यह पहल भारतीय फुटबाल का चेहरा बदल देगी। इसका हिस्सा बनकर मुझे अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि पूरे देश को इसका समर्थन करना चाहिए।‘

अब कल यानी 14 अक्तूबर को अलेजांद्रो देल पियारो जैसे सितारे से सजी दिल्ली डायनामोज का सामना इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में एफसी पुणे से होगा। जुवेंटस के महान खिलाड़ी और इटली के विश्वकप विजेता देल पियारो फ्रांस के डेविड ट्रेजेगेत की अगुवाई वाली पुणे टीम के खिलाफ दिल्ली की कमान संभालेंगे। ट्रेजेगेत 1998 विश्वकप विजेता फ्रांसीसी टीम के सदस्य थे।

दोनों उस समय जुवेंटस टीम के सदस्य थे जब सीरि ए की दिग्गज टीम को 2006 के मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद दूसरे दर्जे में धकेल दिया गया था। वह उस समय भी टीम में थे जब क्लब शीर्ष लीग में लौटा। डायनामोज के मार्की खिलाडी देल पियारो के साथ इटली, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, ब्राजील, बेल्जियम और चेक गणराज्य के शीर्ष खिलाडियों के अलावा भारतीय भी हैं। टीम के कोच बेल्जियम के हार्म वान वेल्डोवन हैं।

देल पियारो ने कहा, ‘मैंने दिल्ली का खाना चखा है और कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमा भी हूं। अब मैं दिल्ली के लोगों से मिलने को बेताब हूं। उम्मीद है कि कल सारे दिल्लीवाले जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर दिल्ली डायनामोज की हौसलाअफजाई करेंगे।‘
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें