तेज गेंदबाज डेल स्टेन के मैच में 9 विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को उसी के घर में 153 रन से रौंद दिया।
वर्ष 2000 के बाद दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका में यह पहली टेस्ट जीत है। स्टेन का साथी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने भरपूर साथ दिया और 4 विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी का मैच के आखिरी दिन जल्दी अंत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रीलंका को आखिरी दिन जीत के लिए 260 रन की जरूरत थी और उसके 9 विकेट शेष थे लेकिन मात्र 106 रन और जोड़कर पूरी टीम 216 रन पर सिमट गई।